Saturday, April 4, 2026
Homeस्वास्थ्यदक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, मेरठ में...

दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, मेरठ में अलर्ट

मेरठ (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, बोत्स्वाना आदि देशों में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने से भारत में अलर्ट घोषित हो गया है। उप्र सरकार ने सभी जिलों में कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। मेरठ में जिलाधिकारी के. बालाजी ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना के नए वेरिएंट का कहर दुनिया के कई देशों में दिखाई देने लगा है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने सभी जिलों में कोरोना के वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

कहा है कि बोतस्वाना, दक्षिण अफ्रीका एवं हांगकांग में कोविड-19 का एक नया वेरिएंट देखा गया है जो स्वास्थ्य के लिए चिन्ताजनक स्थिति बन सकता है। उन्होंने सभी एटरिस्क अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की टेस्टिंग करने और कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उनकी जिनोम सीक्वेन्सी किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य, प्रशासनिक व अन्य संबंधित विभागों को इस दिशा में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular