मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में पति-पत्नी के बीच मारपीट के दौरान लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सब्जी लेकर घर जा रहा युवक गोली लगने घायल हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
खुशहाल नगर निवासी आदित का अपनी पत्नी सानिया से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद सानिया अपने मायके में रह रही है। सानिया अपने साथ कुछ लोगों को लेकर कार से ससुराल पहुंची। वहां पर आदिल और सानिया के बीच झगड़ा होने लगा। आदिल ने सानिया की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि तभी महिला के साथ आए लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग के दौरान सब्जी लेकर आ रहे खुशहाल नगर निवासी साबिर गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची लिसाड़ी गेट पुलिस ने घायल साबिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप
