Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना दिवस : कैंट में एडीजी, राजघाट में एसएसपी और पिपराइच-गुलरिहा में...

थाना दिवस : कैंट में एडीजी, राजघाट में एसएसपी और पिपराइच-गुलरिहा में एसपी नार्थ ने सुनी फरियाद

गोरखपुर (हि.स.)। माह के दूसरे व चौथे शनिवार को प्रत्येक थानों पर आयोजित होने वाले थाना दिवस में शनिवार को फरियादियों की भारी भीड़ लगी रही। इनकी समस्याओं के समाधान में खुद एडीजी अखिल कुमार भी लगे रहे। उन्होंने कैंट थाने में फरियादियों की समस्याओं को सुना।

एसएसपी विपिन ताडा ने राजघाट और एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पिपराइच व गुलरिहा थाना दिवस में शिरकत कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान राजस्व टीम और हल्का लेखपालों की मौजूदगी में अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया गया।

एडीजी जोन अखिल कुमार कैंट थाना पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए। उच्च अधिकारियों व राजस्व टीम की मौजूदगी में समस्याओं को सुना और निस्तारित किया। कुछ फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए एडीजी ने हल्का लेखपाल व कानूनगो को भूमि संबंधित विवादों का मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कैंट थाने पर ज्यादातर मामले भूमि विवाद सम्बंधित आए थे। इन मामलों में राजस्व व पुलिस टीम गठित कर पांच दिन के भीतर समाधान कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार ने मालखाना व आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन भी किया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह को थाने पर आने वाले हर व्यक्ति का आगंतुक रजिस्टर में नाम दर्ज करने का आदेश दिया।

एसएसपी ने राजघाट थाने में सुनी समस्याएं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ. विपिन ताड़ा ने राजघाट थाने पर पहुंच फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि सम्बंधित विवादों में राजस्व व पुलिस टीमों को गठित कर विवादित भूमि स्थल पर भेजा और संबंधित विवादों का निस्तारण त्वरित गति से कराया। आगंतुक व अपराध रजिस्टर, सीसीटीएनएस, मालखाना महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी फरियादी को थाने और विवेचक का बार-बार चक्कर ना लगाना पड़े। अगर फरियादी की समस्या का समाधान थाना दिवस पर नहीं हो सका है, उसका कारण बताएं।

पिपराइच-गुलरिहा पहुंचे एसपी नॉर्थ

एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी ने थाना दिवस पर पिपराइच और गुलरिहा थाना दुर्वासा में शिरकत की। फरियादियों की समस्याओं से रूबरू हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular