संवाददाता
बाराबंकी। जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के चमरही मजरे बोजा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा था। गले पर चोट के निशान थे। कान और नाक से खून बह रहा था। मृतक की पत्नी का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर पति की हत्या की है। मृतक के भाई ने पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। जैदपुर थाना क्षेत्र के बोजा गांव के मजरा चमरही निवासी जगन्नाथ (35) पुत्र छोटेलाल की पत्नी कमला रविवार की सुबह चीखते चिल्लाते घर के बाहर निकली। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कमला ने लोगों को बताया उसके पति की मौत हो गई है। ग्रामीण घर में पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। यहां जमीन पर जगन्नाथ का शव पड़ा था। गले पर चोट के निशानः जगन्नाथ के गले पर चोट के निशान थे। उसके कान और नाक से खून बह रहा था। घटनास्थल के हालात बता रहे थे कि जगन्नाथ की गला दबाकर हत्या की गई है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : बारिश की तबाही में 20 की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
