Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश....तो इसलिए रद्द हो गया CM Yogi का गोण्डा दौरा!

….तो इसलिए रद्द हो गया CM Yogi का गोण्डा दौरा!

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर गोंडा में होने वाला सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम अब रद्द हो गया है। गोण्डा में मौसम बेहद खराब होने के कारण अब सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर गरीब कल्याण योजना के मेले का निरीक्षण नहीं कर पाएंगे। वह गोरखपुर से अब सीधा लखनऊ पहुंचेंगे। गोण्डा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि खराब मौसम के कारण आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोण्डा का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। गोण्डा तथा आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा रद्द कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब अपनी कर्मस्थली गोरखपुर से सीधा लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ में शाम चार बजे मुख्यमंत्री से सिंगापुर के हाई कमिश्नर मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि सिंगापुर के कुछ बड़े व्यवसायी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सिंगापुर के हाई कमिश्नर की बैठक में इस पर सहमति बन सकती है।

....तो इसलिए रद्द हो गया CM Yogi का गोण्डा दौरा!

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का गोण्डा में गरीब कल्याण मेला का निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री को दिन में करीब दो बजे गोण्डा के विकास खण्ड कटरा बाजार में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचना था। मुख्यमंत्री को यहां पर सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करना था। इसके बाद उनको कृषि विभाग के गरीब कल्याण मेले का अवलोकन करने के साथ ही दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भेंट करनी थी। ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम के बाद उनको भारतीय इंटर कालेज कटरा बाजार में सभा को संबोधित करना था। विधायक बावन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करना था, लेकिन अब सभी कार्यक्रम को रद कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को दिन भर तैयारी की गई थी किन्तु खराब मौसम के कारण सारी तैयारियां अस्त व्यस्त हो गईं।

....तो इसलिए रद्द हो गया CM Yogi का गोण्डा दौरा!

यह भी पढ़ें : सातवीं बार रविचन्द्र त्रिपाठी के सिर सजा बार एसोसिएशन का ताज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular