Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलतो इसलिए आइपीएल एंकर्स पैनल का हिस्सा नहीं हैं मयंती लैंगर

तो इसलिए आइपीएल एंकर्स पैनल का हिस्सा नहीं हैं मयंती लैंगर

खेल डेस्क

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए एंकर्स और कमेंटरी पैनल की घोषणा हो चुकी है और इस बार महिला एंकर मयंती लैंगर इस पैनल का हिस्सा नहीं हैं। मयंती भारत की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर्स में गिनी जाती हैं। क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि क्यों वो इस साल आईपीएल के एंकर्स पैनल का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल मयंती ने हाल में ही बेटे को जन्म दिया है। मयंती ने ट्विटर पर स्टुअर्ट बिन्नी और अपने बेटे के साथ फोटो शेयर की।
उन्होंने लिखा, ’तो इस बार मैं आईपीएल देखने का आनंद लूंगी। ऑल द बेस्ट टू जतिन सप्रू, सुहैल चंडोक, आकाश चोपड़ा, संजना गणेशन, डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, संजोग गुप्ता।’ मयंती ने जो फोटो शेयर की है उस पर एक मैसेज भी लिखा है, ’तो आप में से कुछ लोग ही पता लगा सके और बाकी अंदाजा लगाते रहे। स्टार स्पोर्ट्स ने मुझे बड़े इवेंट्स में काम करने का मौका दिया। उन्होंने तब मेरा साथ दिया, जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जब मैं प्रेग्नेंट थी, उन्होंने तमाम एडजेस्टमेंट्स किए जिससे मैं आराम से एंकरिंग करती रहूं, जब तक मैं 20 सप्ताह (करीब पांच महीने) थी। और अगर आईपीएल अपने समय से होता तो ऐसा करती रहती। मैं और स्टुअर्ट करीब छह सप्ताह पहले एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं।’ ब्रेट ली ने बताया क्यों प्च्स् 2020 खिताब का प्रबल दावेदार है ब्ैज्ञ? देश की बेहतरीन एंकर्स में से एक मयंती पिछले दो सीजन से आईपीएल का हिस्सा रही हैं। मयंती ने कई अहम आईसीसी इवेंट्स भी कवर कर चुकी हैं। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते इस बार आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबु धाबी में खेला जाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular