Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन साल की जगह छह साल 4 माह बीत गए, अब तो...

तीन साल की जगह छह साल 4 माह बीत गए, अब तो राज्य बनाओ – बुनिमो

झांसी (हि.स.)। पृथक बुन्देलखंड राज्य निर्माण कराये जाने के लिए आंदोलन लम्बे समय से किया जा रहा है। अब हर बुंदेली हृदय से अपना राज्य चाहता है। राज्य निर्माण को 3 साल की जगह 6 साल 4 माह बीत गए, अब तो राज्य बनाओ नारे के साथ बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के आह्वाहन पर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। 

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि गत लोकसभा 2014 के चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रधानमंत्री के समक्ष बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपद झांसी, बांदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। 
इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था। ज्ञापन में मांग की गई कि इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाये। मांग करते हुए कहा कि शीघ्र अखंड बुन्देलखंड राज्य का गठन कर अपना वादा पूरा करे। 
ज्ञापन देने वालो में रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, गिरजाशंकर राय, बृजेश राय, कुंवर बहादुर आदिम, नरेश वर्मा, राज वर्मा, प्रदीप झा, अनुराग मिश्रा उर्फ अन्नु भईया आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular