Saturday, September 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान का दो अन्य प्रांतीय राजधानी पर कब्जे का दावा

तालिबान का दो अन्य प्रांतीय राजधानी पर कब्जे का दावा

काबुल (हि.स.)। तालिबान ने दो अन्य प्रांतीय राजधानि पर कब्जा करना के दावा किया है। इससे पहले पिछले एक हफ्ते में आतंकवादियों ने दर्जनों अन्य प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। तालिबान अफगानिस्तान के दो तिहाई हिस्से पर कब्जा कर चुका है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि तालिबानियों ने उरुजगान प्रांत की राजधानी तिरीनकोट और गोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोआ पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगार प्रांत की राजधानी पुलए आलम के कुछ हिस्सों पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है। राष्ट्रीय राजधानी काबुल ने लगभग 60 किलोमीटर का दूरी पर स्थित पुले आलम के विभिन्न हिस्सों में तालिबान ने हमला किया है। इसके बाद वहां संघर्ष शुरू हो गया है।

इसी बीच अफगान रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पुलए आलम के बाहरी इलाके में वायुसेना की के हमले में 21 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। वाहन, हथियार और गोला बारूद नष्ट कर दिया गया है।

इससे पहले भी तालिबान सरेपोल, शेबरगान, एबक, कुंडूज, तलुकान, पुले खुमरी, फराह, जरांज, फैजाबाद, हेरात, गजनी, कंधार, लश्करगाह, फेरूसको, कालाएनौ पर कब्जा कर चुका है। वह अन्य जिलों पर कब्जा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यूएन ऑफिस फॉर को-ऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेर्यन अफेयर्स ने अफगानिस्तान के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular