– श्रीकृष्ण जलविहार कार्यक्रम ग्रामीणों ने बड़े हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया
हमीरपुर (हि.स.)। बसवारी गावं में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी श्रीकृष्ण जल विहार कार्यक्रम ग्रामीणों ने बड़े हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया। इस दौरान जहां भगवान की झांकियां सजा कर निकाली, तो वही तालाब में जलविहार कार्यक्रम का दृष्टांत भी दर्शाया गया।
जलविहार के रूप में बुंदेली संस्कृति पूरे बुंदेलखंड में आज भी जीवित है। खासकर गांव में जलविहार का कार्यक्रम बड़ी जोर शोर से मनाया जाता है। मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के बसवारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गांव में भगवान की विभिन्न झांकियां गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।
इसके तालाब के बीचों-बीच तख्त डालकर तैयार मंच में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं के साथ-साथ उनका नृत्य करना जिसे नाग नाथन प्रकिया कहते है। बकासुर बध, कंस बध सहित एक दर्जन से अधिक लीलाओं का मार्मिक मंचन गांव के तालाब में कलाकारों द्वारा पेश किया गया। जिस देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ रही।
कार्यक्रम में बसवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र राजपूत ने फलों से कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में आई राठ विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पति संतराम राजपूत का फलों से तुला दान किया और वही फलों को पूरे मेले में वितरित किए। विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पति ने प्रधान द्वारा किए गए इस कार्य की काफी सराहना करने के साथ ग्रामीणों की मांग पर उन्हें यथासंभव शीघ्र पूर्ण कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मुस्करा बीर नारायण राजपूत, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौहांड चंद्रपाल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अनुज राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करन दद्दू, भूपेंद्र राजपूत, महेश शिवहरे एवं मुस्करा ग्राम प्रधान बबलू अहिरवार मौके पर मौजूद रहें।
