Wednesday, April 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 28 फरवरी को मिलेगा प्रतिकर अवकाश

ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 28 फरवरी को मिलेगा प्रतिकर अवकाश

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन में लगे समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान कार्मिकों को 28 फरवरी 2022 को प्रतिकर अवकाश अनुमन्य रहेगा तथा ऐसे कार्मिक जो निर्वाचन ड्यूटी से विरत रहेगें उन्हे यथावत अपने-अपने कार्यालय या कार्य स्थल पर ड्यूटी हेतु समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन रविवार पड़ने के कारण समस्त कार्यालय व विद्यालय बन्द रहेगें तथा मतदान केन्द्रों वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं होगा परन्तु ऐसे सभी विद्यालय निर्वाचन कार्य के दृष्टिगत खुले रहेगें। जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थों को इस संबन्ध में समय से सूचित कर दें ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular