Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडीएम ने 10 स्थानों पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाया

डीएम ने 10 स्थानों पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाया

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर तहसील सदर अंतर्गत ग्राम खिरौरा मोहन में गाटा संख्या 75 में सत्य प्रकाश तिवारी एवं मीरा गुप्ता तथा गाटा संख्या 125 में महाराज दत्त, सियाराम, अंजनी आदि के द्वारा ग्रामसमाज की भूमि पर किये गये अवैध कब्जा कर अपना मकान बना लिया था। इसकी सूचना मिलने पर डीएम ने तत्काल उपजिलाधिकारी तहसील सदर विनोद कुमार सिंह को ग्रामीणों के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर ने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को राजस्व व पुलिस संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया। इस अवसर पर तहसीलदार परशुराम, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार व नेहा राजवंशी, संबंधित गांव के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, पुलिस टीम सहित मौके पर अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular