Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में 28 जनवरी को होगी...

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में 28 जनवरी को होगी सुनवाई

मुरादाबाद (हि.स.)। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में अदालत ने आयोजकों की सूची परिवादी से तलब की है। इसके बाद ही परिवाद में बहस सुनी जाएगी। फिलहाल अदालत ने आगामी 28 जनवरी सुनवाई के लिए लगा दी है।

ग्यारह जून वर्ष 2019 को रेलवे स्टेडियम में डांसर सपना चौधरी का हरियाणवी नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था। बेकाबू स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था।

इस कार्यक्रम को लेकर रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने वकील सचिन कश्यप के द्वारा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर किया गया। इसकी सुनवाई एसीजेएम पांच दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है।

परिवादी के वकील सचिन कश्यप ने बताया कि परिवादी व गवाह के बयान दर्ज हो चुके हैं। अदालत ने आयोजकों की सूची मांगी है जिसे आगामी तारीख पर दाखिल कर दी जाएगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के आगामी तिथि 28 जनवरी नियत की है।

निमित/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular