Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनट्रांसपेरेंट साड़ी में हिना की दिलकश अदाएं देख फ़िदा हुए फैंस

ट्रांसपेरेंट साड़ी में हिना की दिलकश अदाएं देख फ़िदा हुए फैंस

टेलीविजन जगत से फिल्मी दुनिया तक का सफर तय करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज साझा करती रहती हैं। टेलीविजन की दुनिया में संस्कारी बहू के नाम से मशहूर हिना खान ने सोमवार को अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ट्रांसपेरेंट कलर की साड़ी पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हिना खान अक्सर अभिनय के साथ-साथ अपने लुक्स, स्टाइल , फैशन सेन्स और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। स्टार प्लस के धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुईं हिना खान ने टेलीविजन जगत की कई धारावाहिकों के साथ -साथ फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। हाल ही में हिना खान कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 का भी हिस्सा रहीं, जिसमें उन्होंने अपने लुक से हर किसी का दिल जीता।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular