उतरौला बलरामपुर। रविवार को बहराइच से राब लोडकर आ रहा ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मारी टक्कर ,
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बस्ती मार्ग पिपरा राम मे सवारी उतार रहे ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे बैठी हुई कई सवारी बुरी तरह घायल हो गए। भीड़ में शामिल किसी ने डायल 100 पर फोन कर सूचना दी मौके पर पहुंचे डायल 100 के कांस्टेबल संजय कुमार गुप्ता, कांस, सूरज यादव एचजी धरवेंद्र मिश्र चालक संतोष सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सईद पुत्र अब्दुल कुद्दुश ग्राम चपरहिया उतरौला, मजहवीन पुत्र जुबेर, जुबेर अहमद पुत्र तहसीलदार, चपराहिया, सूफिया पुत्री मोइद, गौसीया पत्नी वहीद, मुन्ना बेगम पत्नी मुर्तजा ग्राम कैथोलिया थाना गैण्डास बुजुर्ग को काफी चोट लगी है जिन्हे उपचार हेतु भेज दिया गया।
रोहित गुप्ता
