Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ट्रक की चपेट में आकर मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत

 ट्रक की चपेट में आकर मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत

बस्ती (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की चपेट में आकर मोटर साइकिल सवार दो युवकों की ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया।

थाना प्रभारी लालगंज महेश कुमार ने बताया कि खड़ौवा गांव निवासी अमन यादव अपने दोस्त प्रवेश चौधरी के साथ डीजल लेने के लिए मोटर साइकिल से महादेवा लालगंज रोड पेट्रोल पंप गया था। वापस लौटते वक्त मुंडेरवा रोड पर अचानक ट्रक आ जाने पर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। दोनों युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। हड़बड़ाहट में ड्राइवर ने ट्रक को बैक कर दिया, जिससे ट्रक के पहिए के नीचे आने से अमन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवेश चौधरी ने घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश की जा रही है।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular