Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशटीईटी परीक्षा निरस्त होने पर सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

टीईटी परीक्षा निरस्त होने पर सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित और प्रदेश सचिव वरुण सिंह ने कहा कि टीईटी परीक्षा सरकार की नौजवानों के प्रति बदनीयत तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। परीक्षा का पेपर लीक हो जाना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश सरकार में बैठे लोग बेरोजगार नौजवानों को दरकिनार कर अपने चंद लोगों को लाभ पहुंचाना चाहते थे। किशन ने प्रदेश सरकार से 15 दिन के अंदर पुनः टीईटी परीक्षा आयोजित कराने, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में बस व ट्रेन मुफ्त करने की मांग की। प्रदर्शन में मनोज यादव गोलू ,जितेंद्र पटेल, सत्य प्रकाश सोनकर, सतीश यादव, दीप चंद गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, अब्दुल कलाम, विमलेश यादव छात्र संघ अध्यक्ष, ईशान श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular