Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझांसी : टैंकर से पानी भरने के विवाद में धक्का-मुक्की में गिरी...

झांसी : टैंकर से पानी भरने के विवाद में धक्का-मुक्की में गिरी महिला की मौत

– परिजनों ने बताया आरोपित को मौत का जिम्मेदार, सीओ बोले होगी उचित कार्रवाई

झांसी(हि.स.)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में टैंकर से पानी भरने को लेकर पड़ोस की दो महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक अधेड़ महिला गिरकर अचेत हो गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वालों को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराया। मामले में घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बिजौली के वार्ड नम्बर 22 में पेयजल की भीषण किल्लत चल रही है। इसके चलते प्रतिदिन वहां टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। मंगलवार को जब मुहल्ले में टैंकर पहुंचा तो पानी भरने को लेकर वहां भीड़ जमा हो गयी। पहले पानी भरने को लेकर रघुराज व वीरेंद्र के परिवारों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई धक्का मुक्की में रघुराज की पत्नी उत्तरा देवी नीचे गिरकर बेहोश हो गयी। इससे हड़कम्प मच गया। परिवार वाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गए जहां उत्तरा को मृत घोषित कर दिया गया। 
मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तत्काल घटना स्थल पर सीओ सदर अखिलेश चौरसिया जा पहुंचे। उन्होंने बताया पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें धक्का-मुक्की में बेहोश होने के बाद महिला की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular