Sunday, April 5, 2026
Homeमनोरंजनजॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल एकसाथ इस फिल्म...

जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल एकसाथ इस फिल्म में मचाएंगे धमाल

जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल की आगामी फिल्म का ऐलान मंगलवार को हो गया है। इस फिल्म का टायटल ” 100 %”होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। यह फिल्म बड़ी भारतीय शादी और जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर बन रही है, जो कॉमेडी, एक्शन और उथल पुथल संग मनोरंजन से भरपूर होगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल की चौकड़ी को देखना दिलचस्प होगा। फिल्म को लेकर ये सभी सितारे काफी उत्साहित हैं। वहीं फैंस भी इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद इस चौकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। वहीं मेकर्स ने इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज करने की योजना बनाई है। साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular