इंटरनेशनल डेस्क
न्यूजर्सी। अमेरिका के न्यू जर्सी में मौजूद महिलाओं की जेल में दो कैदी महिलाओं के प्रेगनेंट होने से हड़कंप मच गया है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एक मात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदी रहती हैं। ऐसे में जेल के भीतर महिला कैदी के प्रेगनेंट होने की खबर से सनसनी मच गई। एनजे डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, जेल में दो महिला कैदी प्रेगनेंट हो गई हैं। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी की विदेश मामलों की डायरेक्टर डेन स्पेर्जा ने बताया है कि दो महिला कैदी जेल में बंद दूसरी महिला कैदी के साथ आपसी रजामंदी से संबंध बनाकर प्रेगनेंट हो गई हैं। डेन स्पेर्जा के मुताबिक, जिन दो महिला कैदियों से संबंध बनाकर महिला कैदी प्रेगनेंट हुई हैं, वह पहले पुरुष थे और ऑपरेशन के बाद महिला बने थे। स्पेर्जा ने प्रेगनेंट होने वाली दोनों महिला कैदियों की जानकारी देने से मना करते हुए कहा है कि प्रशासनिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एक मात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदियों को रखा जाता है। जांच के बाद पता चला है कि जेल में बंद सभी महिला कैदियों में से 27 ऐसी महिला कैदी हैं जो ट्रांसजेंडर हैं। कुछ महिला कैदियों ने अपना सेक्स चेंज करवाया है। गौरतलब है कि साल 2021 में न्यू जर्सी ने एक पॉलिसी निकाली थी कि राज्य की जेलों में ट्रांसजेंडर लोगों को उनकी पहचान के आधार पर जेल में रखा जाएगा ना कि उनके जन्म के आधार पर उनके लिंग के आधार पर उनकी पहचान होगी।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
