Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेल में कैम्प लगाकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

जेल में कैम्प लगाकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनआधार कल्याण समिति द्वारा स्वीप टीम सहित जेल अधीक्षक अनिल कुमार रॉय, जेलर आनंद सिंह के सहयोग से रविवार को जिला कारागार कैम्पस फिरोजाबाद में मुलाकातियों के मध्य विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने हस्ताक्षर कर शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उपजिलाधिकारी फिरोजाबाद मनोज कुमार ने ग्रीन स्टोन गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सहित ब्रांड एंबेसडर स्वीप कल्पना राजौरिया, जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय एवं जेलर आनंद सिंह ने चलाए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन इत्यादि कराने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में लोगों को बताया और सभी से जागरूक मतदाता बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के माध्यम से विधायिका के लिए जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं, जो सरकार बनाते हैं। सरकार शक्ति का केंद्र होती है जो जनमानस के लिए योजनाओं का निर्माण करती है। मतदान ना करने से सरकार रूपी शक्ति संचलन में सही लोगो की समुचित भागीदारी ना होने से, सरकार जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य ना करके असंतुलित विकास को जन्म दे सकती है या विकास की गति धीमी हो सकती है। अतः विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में हिस्सेदारी करके शत प्रतिशत मतदाताओं के वोट बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

कल्पना राजौरिया ने बताया कि 01 जनवरी 2022 तक जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना वोट तुरंत बनवा लें और अन्य लोगों को भी यह जानकारी दें।

जेल अधीक्षक अनिल कुमार रॉय ने जेल में, अपने सम्बंधियों से मिलने आये परिजनों का आह्वान करते हुए शत प्रतिशत मतदाता परिचय पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सावित्री फाउंडेशन सचिव निशांत गर्ग, जनआधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नाजिम रसूल, प्रचार सचिव कश्मीर सिंह, अंकेक्षक विजय कुमार वर्मा, जन सम्पर्क अधिकारी विवेक शर्मा आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular