Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयजीत पर बोले योगी, जनता ने अराजकता को नकारा

जीत पर बोले योगी, जनता ने अराजकता को नकारा

– भाजपा दफ्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस वार्ता

लखनऊ(हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर आए चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया है कि जनता ने अराजक तत्वों को नकार दिया है। जीत के लिए दोनों प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

दोनों लोकसभा सीटों पर जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए संगठन का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में अच्छा उम्मीदवार दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। आजमगढ़ में मंत्री सूर्य प्रताप शाही और रामपुर में सुरेश खन्ना की मेहनत की भी सराहना की। भारतीय जनता पार्टी की लगातार हो रही जीत के पीछे संगठन और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, जेपीएस राठौर, संदीप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular