Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले से बाहर जा रहा 2140 कुंतल गेहूं पकड़ा गया

जिले से बाहर जा रहा 2140 कुंतल गेहूं पकड़ा गया

मुरादाबाद (हि.स.)। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश प्रताप के नेतृत्व में जिले से बाहर जा रहे गेंहू को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले में अनेकों स्थानों से करीब 2140 कुंतल गेहूं पकड़ा गया।

काशीपुर ठाकुरद्वारा बार्डर से दलपतपुर तक बीती रात से बुधवार दोपहर तक चले अभियान में करीब 2140 कुंतल गेहूं पकड़ा गया। दलपतपुर में गोविंदपुर खुर्द से भगतपुर टांडा रोड पर गेहूं पकड़ा। दौलारी में 210 कुंतल, शक्ति खेड़ा में 250 कुंतल, भदगवां में 500 कुंतल, महेशपुर में 250 कुंतल। कुल 1210 कुंतल गेहूं इस रूट पर ट्रैक्टर व ट्रालों में पकड़ा गया। यहां मार्केटिंग इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह, विपिन श्रीवास्तव मौजूद रहे।

ठाकुरद्वारा से काशीपुर जाते वक्त 230 कुंतल, अलीगंज से काशीपुर जाते वक्त 300 कुंतल गेहूं पकड़ा गया। एएमओ राजेश प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, जगत नारायण, प्रदीप, सचिन मौजूद रहे। वहीं दिल्ली रोड पाकबड़ा में हॉलीडे रिजेंसी से जीरो प्वाइंट के पास 02 ट्रक करीब 400 कुंतल माल पकड़ा गया। यहां पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश प्रताप, विपणन निरीक्षक शेख मौजूद रहे।

निमित जायसवाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular