Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 200 करोड़ का बजट पास

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 200 करोड़ का बजट पास

बुलंदशहर(हि.स.)। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे गए। जिनमें से लापरवाह ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का सुंदरीकरण, ओपन जिम का प्रस्ताव समेत वर्ष 2022- 23 के लिए करीब 200 करोड़ का मूल बजट पास किया गया। बैठक में नाली और खड़ंजा को उखाड़ कर उन्हें सही नहीं कराने की शिकायत सामने आने पर शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने जल निगम ग्रामीण के एसडीओ को फटकार लगाई गई। बोर्ड बैठक में एक्सईएन के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी भी जताई गई। छोड़े गए टेंडरों पर समय सीमा के अंदर पूरा कराने के निर्देश भी दिए।बोर्ड बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, सांसद डॉ. भोला सिंह,विधायक अनिल शर्मा,विधायक देवेंद्र लोधी,विधायक सीपी सिंह,विधायक संजय शर्मा, विधायक लक्ष्मी राज सिंह समेत सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

सचिन शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular