Sunday, September 13, 2026
Homeमनोरंजनजाह्नवी कपूर को पिता बोनी कपूर के साथ काम करने का मिला...

जाह्नवी कपूर को पिता बोनी कपूर के साथ काम करने का मिला ऑफर, इस प्रोजेक्ट में दिखेगी जोड़ी

अपनी जमाने की चुलबुली अदाकारा रहीं स्वर्गीय श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपनी अच्छी-खासी पहचान बना चुकी हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जैरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जाह्नवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि वह जल्द ही अपने पिता बोनी कपूर के साथ एक बड़े और स्पेशल प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं।

बॉलीवुड सूत्रों की मानें तो जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ किसी एक विज्ञापन के लिए स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर ने आज से अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। पिता-पुत्री की यह जोड़ी मुंबई में इस एड की शूटिंग कर रही है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि यह किस चीज का विज्ञापन है और इसे स्पेशल प्रोजेक्ट का नाम क्यों दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विज्ञापन के जरिए पिता-पुत्री कोई सोशल मैसेज देने की तैयारी में हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular