Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजन जान्हवी कपूर का देसी लुक देख धड़के फैंस के दिल

 जान्हवी कपूर का देसी लुक देख धड़के फैंस के दिल

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच जान्हवी ने थोड़ा सा समय निकालकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में जान्हवी बिलकुल साउथ इंडियन स्टाइल में नजर आ रही हैं। जान्हवी रॉयल ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बालों में गजरा और माथे पर बिंदी भी लगाईं है।

उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जान्हवी के इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स को जान्हवी का यह लुक देखने के बाद उनकी माँ दिवंगत श्रीदेवी की याद आ गई और वे जान्हवी की तुलना उनकी माँ श्रीदेवी से कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली ‘ और ‘बवाल’ में नजर आयेंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular