Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनजान्हवी कपूर का ग्लैमरस अवतार देख हैरान हुए फैंस

जान्हवी कपूर का ग्लैमरस अवतार देख हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड में ‘धड़क गर्ल’ से मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को खुद जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में जान्हवी व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। जान्हवी का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जान्हवी की इन तस्वीरों पर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ;’उफ़!’ इसके साथ ही उन्होंने फायर वाली इमोजी भी बनाई है।

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना 2 ‘ और ‘गुड लक जैरी’ में नजर आयेंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular