राज्य डेस्क
हैदराबाद। साल 2024 विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी कुछ बड़ा बदलाव करने वाले हैं। गुरुवार को सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कैबिनेट भंग कर दी। जिसके बाद सभी मंत्रियों ने सीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले गुरुवार को सचिवालय में सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई। इसके बाद सीएम ने कैबिनेट भंग की और सभी मंत्रियों ने सीएम रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंपा। साल 2024 विधानसभा चुनाव से पहले जगन मोहन रेड्डी प्रदेश कैबिनेट में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले रेड्डी कुछ नए चेहरों को अपने मंत्रीमंडल में जगह दे सकते हैं। गौरतलब है कि 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा की थी कि ढाई साल बाद वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 11 अप्रैल को जगन मोहन रेड्डी नई कैबिनेट का गठन करेंगे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
