मनोरंजन डेस्क
जानी-मानी एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो सोशल एकाउंट पर फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में कविता अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण चर्चा में आ गई हैं। इस पोस्ट में कविता ने बिकिनी पहनकर समुंदर में आग लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कविता का जो बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है, वो शायद ही कभी उनके फैंस ने देखा हो। कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो किसी वैकेशन के दौरान नजर आ रही हैं। वो पहले एक कमरे में लेटे हुए बाहर के व्यू को इंजॉय करती हैं और फिर उठकर समुंदर किनारे पहुंच जाती हैं। इस दौरान उन्होंने यलो और ब्लैक रंग की बिकिनी पहन रखी है। इस वीडियो में कविता जौहिर तौर पर बेहद हॉट दिख रही हैं। हर कोई उनकी बोल्ड पर फिदा होता दिखाई दे रहा है।
