Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनजानें किससे और कब शादी करने जा रही अंकिता लोखंडे?

जानें किससे और कब शादी करने जा रही अंकिता लोखंडे?

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड के गलियारों से कुछ कपल्स के नाम सामने आए हैं, जो नवंबर- दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (।दापजं स्वांदकम), दिसंबर में अपनी ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (टपबाल श्रंपद) के साथ शादी करने जा रही हैं। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी करने का फैसला कर लिया है। अंकिता और विक्की, 12-14 दिसंबर के बीच में शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध जाएंगे। इस खबर के सामने आने से फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैन्स अंकिता- विक्की की शादी को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। हाल ही में अंकिता-विक्की का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दिवाली पार्टी में अंकिता ने मरून रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने गले में नेकलेस पहना और बालों का बन बनाया था। अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की ब्लैक फॉर्मल्स में हैंडसम दिख रहे हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने कई वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में उनका रोमांटिक अंदाज दिखा और दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में अंकिता ’नशे सी चढ़ गई’ और ’बचपन का प्यार’ गाने पर अपने दोस्तों संग लिंप सिंक करती दिखती हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट साझा करती रहती हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों ’पवित्र रिश्ता 2’ को लेकर काफी बिजी हैं। इस शो में वो ’अर्चना’ के किरदार में दिख रही हैं और ’मानव’ का रोल सुशांत सिंह राजपूत की जगह अभिनेता शहीर शेख निभा रहे हैं।

जानें किससे और कब शादी करने जा रही अंकिता लोखंडे?

यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular