Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयजानें कब तक आम लोगों के लिए बंद हुआ लाल किला

जानें कब तक आम लोगों के लिए बंद हुआ लाल किला

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से मंगलवार देर शाम को लाल किला बंद करने की सूचना दी गई। एएसआई के निदेशक (स्मारक) एन. के पाठक ने एक आदेश पत्र जारी करते हुए अपने दिल्ली सर्कल के तमाम अधिकारियों, उत्तरी जिले की पुलिस और लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सीआईएसएफ कमांडेंट को इस बात की जानकारी दी है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लाल किला आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया। 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लाल किले में घूमने के लिए जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से मंगलवार देर शाम को लाल किला बंद करने की सूचना दी गई। एएसआई के निदेशक (स्मारक) एन. के पाठक ने एक आदेश पत्र जारी करते हुए अपने दिल्ली सर्कल के तमाम अधिकारियों, उत्तरी जिले की पुलिस और लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सीआईएसएफ कमांडेंट को इस बात की जानकारी दी है। सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली पुलिस ने एएसआई को 15 जुलाई से ही लाल किले को बंद करने के लिए कहा था। फिलहाल एएसआई ने 15 की बजाय 21 जुलाई से लाल किला बंद करने का निर्णय लिया है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी है। नागरिकों को जानना जरूरी है कि अब वह 16 अगस्त के बाद ही लाल किला घूमने जा पाएंगे।

यह भी पढ़ें :  बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular