लखनऊ ( हि.स.)। करवा चौथ पर खुशी बाटने के लिए जरूरत महिलाओं को साड़ी बाटी गई। निराला नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेवी मंदिर में दीप चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करवाचौथ की पूर्व संध्या पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में साड़ी बाटी गई। इसके अलावा हवन और सुंदरकाण्ड का पाठ भी हुआ।
इस अवसर पर सुहागिनों के सुहाग की रक्षा के लिए औषधिक महत्व की जड़ी बूटियों से हवन भी किया गया। अयोध्याधाम तीर्थ से आए पंडित गजेन्द्र मणि पाण्डेय की अगुवाई में शनिवारीय सुंदरकांड का पाठ भी हुआ।
कार्यक्रम में ट्रस्टी सौम्या सक्सेना और वनीता सक्सेना ने गरीब परिवारों से आई सुहागिन महिलाओं को साड़ी और श्रृंगार की सामग्री भी वितरित की। जरूरतमंद महिलाओं में शामिल बाबूगंज की सोनम, बीकेटी की राजकुमारी, डालीगंज की नीतू और निरालानगर निवासी किरन थीं । कार्यक्रम में नमर्देश्वर महादेव मंदिर समिति के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल, वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष अवधेश कौशल और । ट्रस्ट के सचिव दीप प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
