Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमीन के विवाद में बुजुर्ग दम्पत्ति को जिंदा जलाने का प्रयास,हालात गंभीर

जमीन के विवाद में बुजुर्ग दम्पत्ति को जिंदा जलाने का प्रयास,हालात गंभीर

रायबरेली (हि.स.)। जमीन के विवाद को लेकर झोपड़ी में सो रहे एक बुजुर्ग दंपती को जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया है। गंभीर रूप से झुलसे दम्पत्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डीह थाना क्षेत्र के गांव पूरे लोकई के निवासी बुजुर्ग सूरजपाल का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात में सुरजपाल अपनी पत्नी धनपता के साथ अपनी झोपड़ी में सो रहे थे, तभी देर रात उनकी झोपड़ी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग की लपटें उठने लगी, जिससे वह चिल्लाने लगे। आग से बचने के लिए बुजुर्ग दंपती भागने लगे तो आरोपियों ने उन्हें मारा और जिंदा जलाने के लिए जल रही झोपड़ी में डाल दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपित भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लाई, जहां उनकी गंभीर दशा को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर झुलसे दम्पत्ति के पोते विजय कुमार ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध थाना में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular