Wednesday, April 22, 2026
Homeमनोरंजनजब एक्टर ने फिल्म के सेट पर रेखा को अचानक कर लिया...

जब एक्टर ने फिल्म के सेट पर रेखा को अचानक कर लिया था किस, डर कर रोने लगी थी अभिनेत्री

सदाबहार अभिनेत्री रेखा रेखा आज अपना 68 साल की हो गईं हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आज भी उनकी खूबसूरती और अदाओं का जलवा कायम है। रेखा अक्सर अपनी रील के साथ -साथ रियल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। हर कोई रेखा की जिंदगी से जुड़ा राज जानना चाहता है। आज हम अपने पाठकों को रेखा की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार,जब रेखा 15 साल की थी तो फिल्म ‘अनजाना सफर’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के को-स्टार विश्वजीत चटर्जी ने उनके साथ बदसलूकी की थी। रेखा को विश्वजीत चटर्जी के साथ एक रोमांटिक गाना शूट करना था, डायरेक्टर ने जैसे ही एक्शन बोला विश्वजीत ने रेखा को लगातार किस करना शुरू कर दिया। वह लगातार किस करते रहे रेखा बहुत असहज महसूस कर रहीं थी।रेखा को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। वहीं ये सब देखने के बाद भी डायरेक्टर ने उस समय कट नहीं बोला था और कैमरा रोल हो रहा था वहीं दूसरी ओर सेट पर मौजूद क्रू भी सीटियां बजा रहे थे।

इस पूरी घटना ने रेखा को अंदर से झकझोर दिया। रेखा की आँखों से लगातार आंसू बह रहे थे। रेखा की आर्थिक स्थिति उस समय ठीक नहीं थी। ऐसे में रेखा उस समय ये सोच कर चुप रह गईं कि कहीं उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म न हो जाए। हालांकि बाद में ये मामला इतना बढ़ गया था कि इस सीन को काटने के लिए सेंसर बोर्ड ने कई कोशिश की लेकिन सीन फिल्म से कट नहीं हुआ। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular