Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनजन्मदिन पर जारी हुआ कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' का टीजर

जन्मदिन पर जारी हुआ कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ का टीजर

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म शहजादा के मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर जारी किया है। फिल्म के इस टीजर को कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा -‘ जब बात फैमिली पर आये तो डिस्कशन नहीं करते…एक्शन करते हैं !’

सामने आये फिल्म के इस टीजर में कार्तिक फुल एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर में कार्तिक का सिग्नेचर स्टेप भी देखा जा सकता है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी लीड रोल में हैं और टीजर में उनकी झलक भी देखी जा सकती है। कार्तिक और कृति की यह फिल्म साउथ की अला वैकुंठामपुरलो का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा परेश रावल, मनीष रावल और रोनित बोस रॉय भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आयेंगे। रोहित धवन निर्देशित यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular