Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता घर बैठे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य तक पहुंचा सकेगी अपनी शिकायत, पोर्टल-एप...

जनता घर बैठे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य तक पहुंचा सकेगी अपनी शिकायत, पोर्टल-एप का किया शुभारम्भ

-‘ई-शिकायत अनुसरण प्रणाली’ वेब पोर्टल व जनता दर्शन मोबाइल ऐप से दूरदराज के लोगों को मिलेगी मदद

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता की शिकायतों व समस्याओं के त्वरित गति से समाधान-निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में शुक्रवार को ‘ई-शिकायत अनुसरण प्रणाली’ वेब पोर्टल व जनता दर्शन मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। 
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार को चलने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम की अब तकनीकी माध्यम से प्रदेश के दूरदराज के जिले, तहसील व गांवों में रहने वाले नागरिकों तक पहुंच होगी। लोगों की शिकायतों को अब जनता दर्शन ऐप के माध्यम से सुनना और शिकायत का त्वरित निदान किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री के मुताबिक लगभग दस महीने से कोरोना काल के दृष्टिगत, दूर-दराज क्षेत्रों से कुछ लोग अपनी समस्याएं लेकर लखनऊ नहीं पहुंच पा रहे हैं। जो लोग आते भी हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही साथ आने में समय तो लगता ही है और अनावश्यक रूप से धन भी खर्च होता है, यही नहीं कोरोना प्रोटोकोल का पालन पूरी सावधानी के साथ करना ही होता है। 
उप मुख्यमंत्री की मंशा है कि स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा जन समस्याओं का समाधान हो जाए। सोमवार को जनता दर्शन होता रहेगा। लेकिन, जो लोग आने में किसी कारण असमर्थ हैं, उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
इसी के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री ने यह निर्णय किया है कि अब जनता दर्शन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी लगाया जायेगा। ताकि जनता की शिकायतों व समस्याओं का निराकरण घर बैठे ही त्वरित गति से कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular