Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता के रुख से घबरा गयी है भाजपा : अखिलेश यादव

जनता के रुख से घबरा गयी है भाजपा : अखिलेश यादव

-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को किया रवाना

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय से गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा का लक्ष्य गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियों को बताना है।

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जाकर योगी आदित्यनाथ सरकार के झूठ का पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि इन दिनों भाजपा देश तथा प्रदेश की जनता के रुख से काफी घबरा गई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब, नौजवान तथा काफी किसान परेशान हैं। भाजपा ने राज्य में सिर्फ नफरत, भूख और गरीबी फैलाई है। यह दिखने लगा है कि इस सरकार के काम से बेरोजगार काफी दुखी हैं।

कहा कि इस यात्रा से हमको भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश भी आर्थिक तंगी से जुझ रहा है। अब समय आ गया है, जब हम जनता के बीच इस सरकार की नाकामी को रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा तो भेद-भाव का राजनीति करती है। भाजपा ने समाज तथा जाति के लोगों के बीच में खाई बनाने का काम किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है कि अब इनकी भाषा बदलेगी। जैसे-जैसे इन्हें हार का डर सताएगा, दिल्ली से इनके नेता यहां आएंगे। अब यह तो तय है कि यह सभी लोग मिलकर बहुत गंदगी की भाषा बोलेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ से शुरू गोंडवाना जनसंदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के हर गांव में जाएगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य मिलकर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular