Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश छावनी परिषद व ग्रीन पीस नेचर ने गौरेया संरक्षण का लिया संकल्प

 छावनी परिषद व ग्रीन पीस नेचर ने गौरेया संरक्षण का लिया संकल्प

वाराणसी (हि.स.)। विश्व गौरैया दिवस पर सोमवार को गौरेया के संरक्षण के लिए 39 जीटीसी की 137 बटालियन छावनी परिषद व ग्रीनपीस नेचर फाउंडेशन ने पहल की है। गौरैया के संरक्षण के लिए छावनी परिषद के डाक बंगला नेहरू पार्क आदि स्थानों पर कुल 15 घोंसलें लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संतुलन में गौरैया की भागीदारी को बताया गया।

कार्यक्रम में संस्था के राजेश सिंह कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, बटालियन के सूबेदार शिवेंद्र सिंह ने छावनी परिषद के गेस्ट हाउस डाक बंगला से घोसला लगाने की शुरूआत की। बटालियन के जवानों ने सीढ़ियों की मदद से घोंसलों को पेड़ों पर लगाया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular