Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यछह श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल

छह श्रद्धालुओं की मौत, चार घायल

राज्य डेस्क

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी वैन के एक लॉरी से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चार घायलों में एक महिला और एक लड़का शामिल है। लॉरी चिंतूर इलाके से बद्राचलम की ओर जा रही थी। हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले के चिंतूर मंडल के बोडुगुडेम गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और तेलंगाना के भद्राचलम में भगवान राम के मंदिर की तीर्थ यात्रा से लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार लॉरी ने एसयूवी में टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एसयूवी में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए चिंतूर अस्पताल भेज दिया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular