इटावा(हि.स.)। जनपद में थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत छह वर्षीय कक्षा दो मासूम की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के पुत्र ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी छह वर्षीय मासूम बच्ची कक्षा दो की छात्रा है। बीती रात करीब ग्यारह बजे उनके गांव में प्रधान का पुत्र सनी उनके घर में दीवार फांद कर घुस गया और घर में सो रही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद बेटी के चीखने चिल्लाने पर वह जब अपनी बेटी के पास पहुंचे तो उनकी बेटी को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस की टीमें आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
रोहित
