Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछह माह से गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरित कर रहे हैं स्वामी...

छह माह से गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरित कर रहे हैं स्वामी बाल नाथ

गाज़ियाबाद(हि.स.)। बेशक सरकार कोरोना से पीड़ित गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरित कर रही हो ,लेकिन सामाजिक संगठन भी इस मुहिम में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेरठ रोड सेवा नगर स्थित स्वामी बालनाथ आश्रम में पिछले लगभग 6 माह से गरीब और बेसहारा महिलाओं को नि.शुल्क मासिक राशन वितरित हो रहा है। स्वामी बाल नाथ ने आज खुद लगभग 3 दर्जन परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरित किया जिसमें आटा चावल और तमाम मसाले शामिल हैं।

स्वामी बाल नाथ ने आज शाम यहां बताया कि हर माह गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरित किया जाता है। यह वे परिवार हैं, जहां कोई कमाने वाला नहीं है। सरकार की रसद सामग्री भी इनके पास नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने बताया कि नि: शुल्क राशन वितरण की इस मुहिम में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी शामिल हैं वे नहीं चाहते कि सेवा में उनका नाम उजागर हो, इसलिए वह हर माह आश्रम में नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराते हैं। आपको बता दें कि कोरोना काल में भी लॉकडाउन के दौरान एक लंबे समय तक स्वामी बालनाथ ने नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया था जो काफी चर्चा का विषय बना था।

इसके अलावा इस आश्रम में देश की आजादी और सीमा पर अपनी जान कुर्बान करने वाले वीरों की याद में एक शहीद मंदिर भी निर्मित किया जा रहा है ।खास बात यह है कि इस मंदिर में केवल शहीदों की मूर्तियां और उनका इतिहास उपलब्ध होगा। इस मंदिर में किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं होगी।75 वर्षीय स्वामी बालनाथ पिछले लगभग पांच दशक से समाज सेवा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular