Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौरीचौरा शताब्दी महोत्सव पर शहीदों को किया याद

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव पर शहीदों को किया याद

चित्रकूट (हि.स.)। जिला मुख्यालय के शहीद पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में वीर शहीदों को नमन कर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल आदि ने शहीद स्तम्भ में दीप जलाकर पुष्प अर्पित किये।

सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने देश के प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहीदों को लोग भूल गये थे। भाजपा सरकार ने शहीदों की याद में अमर शहीद स्तम्भ बनाकर उन्हें याद कर रही है। काकोरी कांड के रामप्रसाद बिस्मिल, चन्द्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, सचीन्द्रनाथ बख्शी आदि ने 1925 से लेेकर 1931 तक आजादी की लडाई लडी थी।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि पूरे देश में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में शहीदों को नमन किया जा रहा है। आजादी की लडाई में असंख्य लोगों ने बलिदान दिया है। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने शहीदों की याद को लेकर शहीद दिवस मनाने का कार्यक्रम रखा है। अमर शहीदों को सभी लोग याद कर रहे हैं।

इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास अधिकारी कर्नल सुदीप सिंह माद्रा, एडीएम जीपी सिंह, एएसपी शैलेन्द्र कुमार राय, एएसडीएम आकांक्षा सिंह, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, पीडी अनय कुमार मिश्रा, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह व भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, रामसागर चतुर्वेदी, मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल आदि ने शहीद छोटेलाल प्रजापति, गोविन्द प्रसाद सोनी के परिजनों को माल्यार्पण कर शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान सूचना विभाग ने की ओर से कलाकारों ने शहीद गीत पेशकर फिल्म दिलाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular