Saturday, March 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलचिनहट में ईट से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चिनहट में ईट से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ (हि.स.)। जनपद के चिनहट थाना इलाके में ईट से कूचकर युवक की हत्या कर शव प्लाट में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मौके से खून से सना ईट पुलिस ने कब्जे में लेकर हत्या के कारणों व हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

चिनहट के हरदासी खेड़ा गांव के पास आवास विकास संघ का खाली प्लाट है। प्लाट में शुक्रवार को खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्रीय लोगों दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी और शव के पास ही खून से सनी ईट पड़ी थी इससे पुलिस को शक है कि इससे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना के सम्बंध में चिनहट इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक युवक की सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पास ही खून भी पड़ा है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक युवक ने सफेद टी शर्ट और कार्बन काली जींस पहन रखी है। शिनाख्त के लिए शहर और आसपास से लापता लोगों की सूची मांगी गई है। मृतक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular