Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचालान कटने के बाद पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया...

चालान कटने के बाद पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया जहर, मौत

मीरजापुर। मास्क नहीं लगाने पर चालान कटने के बाद पिता की डांट से क्षुब्ध युवक की विषाक्त पदार्थ खाने मौत मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया। 

एएसपी सिटी संजय वर्मा ने चालान काटने वाले दरोगा चैकी प्रभारी भारत भूषण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि बरकछा से अजीत कुमार श्रीवास्तव को गैपुरा चैकी प्रभारी बनाया गया। वहीं परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर पर भी युवक के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है। 

गुरुवार की शाम विजयपुर बाजार में गैपुरा चैकी प्रभारी भारत भूषण अपने हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पांडेयपुर बस्ती निवासी आशीष कुमार 19 अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचा था। पुलिस ने मास्क न लगाने पर उसका चालान कर दिया। चालान कटने की बात घर पर बताने पर पिता ने उसे फटकार लगा दी थी। डांट से क्षुब्ध युवक ने घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे थे। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। जिसकी तहरीर परिजनों ने दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात डाक्टर के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है। एएसपी सिटी ने बताया कि शिकायत पर गैपुरा चैकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर अज्ञात डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular