Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार तस्कर गिरफ्तार, एक कुंतल गांजा बरामद

चार तस्कर गिरफ्तार, एक कुंतल गांजा बरामद

जौनपुर(हि.स.)। एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को खेतासराय थाना क्षेत्र से चार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार, एक कुंतल गांजा और अवैध असलहे बरामद हुए हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस और एसओजी की टीम ने भुड़कुड़हा मोड़ के पास से मंगलवार को चार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम आजमगढ़ निवासी विजय विश्वकर्मा,शिवकुमार मौर्य राहुल राजभर और महावीर बताया है। इन अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्तों के पास से बरामद माल को जब्त करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular