लखनऊ (हि. स.)। राज्य सरकार ने तीन जनपदों के एसपी समेत चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जल्द कई अन्य आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।
शासन ने तीन जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले कर दिए। इसमें बाराबंकी में तैनात अरविंद चतुर्वेदी को सुल्तानपुर का नया एसपी बनाया है। सुल्तानपुर के एसपी रहे शिवहरि मीणा को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। प्रतापगढ़ के एसपी अनुराग आर्य का तबादला इंटेलीजेंस यूनिट बरेली के लिए कर दिया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक यमुना प्रसाद को बाराबंकी जिले का एसपी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने नए साल में 30 आइपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें कई अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है। पदोन्नति पाने वाले छह अधिकारी रेंज व जिलों में तैनात हैं।
चार आईपीएस अफसरों का तबादला, तीन जिले के कप्तान बदले
RELATED ARTICLES
