चाय बनाते समय गैस लीकेज से लगी आग,महिला दो मासूम बच्चों सहित पांच बुरी तरह झुलसे
जौनपुर(हि.स.)। महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर गांव के विश्वकर्मा बस्ती में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चाय बनाते समय हुए गैस लीकेज में महिला उसके दो बच्चे व बचाने में महिला के ज्येष्ठ व पति बुरी तरह झुलस गए।आनन फानन में एम्बुलेंस से झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया जहाँ हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफ़र कर दिया गया।
केवटली डेल्हूपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा के छोटे भाई अखिलेश विश्वकर्मा 28 वर्ष पत्नी नीलम 26 वर्ष घर पर छप्पर में बने रसोई में चाय बना रही थी ऐसे में गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने से आग की लपट से छप्पर जलने लगा ऐसे में रसोई में चाय बना रही नीलम उसके दो बच्चे शिवांश(5),युवराज़(3) चपेट में आ गए लपटे देख अखिलेश व सुरेश बचाने के चक्कर मे झुलस गए।
जिसमे सुरेश विश्वकर्मा बुरी तरह झुलस गए आनन फानन में आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल द्वारा एम्बुलेंस से झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ से स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विश्व प्रकाश
