मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय-समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश पर पुलिस चल पड़ी है। ऐसे ही एक घटना में चलती ट्रेन से गिरे बुजुर्ग के लिए कोतवाली करनैलगंज पुलिस देवदूत बन गई। पुलिस ने बुजुर्ग का इलाज करा उसके परिवार को बुलवाया और सुपुर्द किया। इसकी चौतरफा सराहना की जा रही है।
बता दे कि एसपी द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण व जरुरतमंदो की हर संभव मदद किए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे है। थाना करनैलगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के चलती ट्रेन से गिरने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुॅचकर पीड़ित अवनीश कुमार सिंह पुत्र अवधेश सिंह ग्राम व थाना सुगौली जनपद मोतीहारी बिहार को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों को सूचित किया गया। पीड़ित के पिता अवधेश सिंह ने अपने पुत्र को सकुशल देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस के इस कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना हो रही है।
चलती ट्रेन से गिरे यात्री के लिए देवदूत बनी गोण्डा पुलिस, इलाज करा परिजनों को सौंपा
RELATED ARTICLES
