Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचन्द्रशेखर का ऐलान, मेरी लड़ाई भाजपा से अकेले लड़ेंगे चुनाव

चन्द्रशेखर का ऐलान, मेरी लड़ाई भाजपा से अकेले लड़ेंगे चुनाव

नोएडा (हि.स.)। आजाद समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इसकी घोषणा आजाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने मंगलवार को नोयडा में की। इससे चन्द्रशेखर के सपा गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है।

चन्द्रशेखर ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है। हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुझसे 25 सीटों पर बात हुई थी। वह अपनी बात से पलट गये।

चन्द्रशेखर ने कहा कि हमने बंद कमरे की बात को बाहर नहीं लाया लेकिन यह जिन्होंने की है, वह जानें। चंद्रशेखर ने यह भी साफ किया कि स्वामी प्रसाद मौर्या जहां से लड़ेंगे, वहां हम प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हम युवा हैं, बदलाव चाहते हैं। हम अपनी लिस्ट जारी कर चुनाव में उतरेंगे। हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरी लड़ाई ईमानदारी की है। हम भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोकेंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular