Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचकेरी एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का युद्ध स्तर पर हो निर्माण कार्य...

चकेरी एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का युद्ध स्तर पर हो निर्माण कार्य : जिलाधिकारी

कानपुर(हि.स.)। चकेरी एयरपोर्ट में बन रहे नये टर्मिनल हो रही देरी पर शासन ने फटकार लगाई थी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को टर्मिनल का निरीक्षण किया और सख्त निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराया जाये।

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने गुरुवार को चकेरी एयरपोर्ट के पास बन रहे नए टर्मिनल के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टर्मिनल तक अप्रोच रोड के कार्यों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को युद्ध स्तर पर एवं सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को निर्धारित समयसारणी के अंतर्गत पूर्ण किया जाए। उन्होंने टर्मिनल के समस्त निर्माणाधीन स्थल को देखा जहां पर तेजी से कार्य प्रगति पर है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य कराए और प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू-अध्याप्ति सत्येंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी तथा एयरपोर्ट के अधिकारी उपस्थित रहें।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular