Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंदौली : नहर में गिरी कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

चंदौली : नहर में गिरी कार, तीन भाइयों समेत चार की मौत

चंदौली/लखनऊ (हि.स.)। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक बेकाबू कार नहर में जा गिरी। हादसे में मिर्जापुर के कार चालक और तीन भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने इन मृतकों की पहचान मिर्जापुर के शेरवा गांव निवासी कार चालक सुक्खू यादव और तीन सगे भाई रामसागर, बलिराम और विद्यासागर के रूप में की है।

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई और इन चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई है। कार किन परिस्थितियों में असंतुलित हुई इसकी जांच की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular